Breaking News हाट-बाजार ग्रामीण भारत बेटी-बहुरिया अवसर गांव संस्कृति यूट्यूब चैनल विदेश विविध

---Advertisement---

सरकार से मिले 10 हजार रुपए चौथी पत्नी के लिए बना काल

---Advertisement---
  • शराबी पति ने मारपीट कर चारों पत्नियों और दो बच्चों को घर से निकाल चुका
  • थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस भी नहीं की कार्रवाई, समाज के लोग बने रहे मूकदर्शक

मजुफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड का पीरापुर गांव. एक व्यक्ति, जिसके पास रहने के लिए घराड़ी की जमीन और उस पर बनी छोटी से झोंपड़ी. उम्र लगभग 40 वर्ष. यह आदमी अब तक चार शादियां कर चुका है. लेकिन, सभी को मारपीट कर घर से निकाल दिया. चौथी पत्नी ने अपने शराबी पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करायी. लेकिन, कार्रवाई शून्य. और समाज के लोग भी उस व्यक्ति को कुछ नहीं कर सके. आइए पढ़िए सच्ची घटना पर आधारित चार पत्नियों की दर्दभरी कहानी –

*बंदरा (मुजफ्फरपुर) से

विजया भारती

2025 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं को रोजगार के लिए उनके खाते में 10-10 हजार रुपये दिये गये. इसमें कोई शक नहीं कि लगभग 50 प्रतिशत महिलाओं ने इस रुपये का उपयोग घर की स्थिति सुधारने के लिए किया होगा. हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर भी बनीं. इसका असर चुनाव परिणाम में भी दिखने को मिला. लेकिन, कुछ घरों में उन्हीं 10 हजार रुपये के लिए औरतों पर अत्याचार भी किया गया. इसका एक जीता जागता उदाहरण मुजफ्फरपुर जिले के पीरापुर गांव में देखने को मिला.एक महिला, जिसका पति अपनी तीन पत्नियों को पहले ही भगा चुका था, अब यह चौथी पत्नी के रूप में घर में आयी.

लेकिन, पति ने इसे भी ठीक से घर में नहीं रहने दिया. उसने कुछ महीनों बाद ही मारपीट कर चौथी पत्नी को भी घर से निकाल दिया. असल में पति नशे में धुत रहता था और बुरी संगत का शिकार था. ऐसे में वह दोस्तों को भड़काने पर घरेलू हिंसा करता था. जब उसने अपनी पत्नी को घर से निकाला था, तब तलाक नहीं लिया था. लेकिन, लगभग सालभर बाद वह महिला फिर से आयी.

उसने न चाहते हुए भी अपने पति पर फिर से भरोसा किया. लेकिन, अंदर से मारपीट का डर हमेशा सता रहा था. क्योंकि उसे पता था कि जो व्यक्ति उसे गर्भावस्था में मारपीट कर भगा सकता है, वह कभी फिर उसी रूप में आ सकता है.खैर मरता क्या नहीं करता. किसी तरह पति-पत्नी ने पैसे जोड़ कर पकौड़ी की दुकान खोली. जीवकोपार्जन शुरू किया. लेकिन, वह भी ज्यादा दिन नहीं चल सका. अब उसके दोस्तों की बातें फिर से उस पर हावी होने लगीं.

रोजगार के लिए 10 हजार रुपये सरकार से मिले

इस दौरान महिलाओं के खाते में रोजगार के लिए 10 हजार रुपये सरकार से मिले. लेकिन, उस महिला को इसका लाभ किसी कारण से नहीं मिल पाया. एक दिन उसका पति अपने दोस्तों के साथ ताश खेलने गया. वहां उसके दोस्तों ने चर्चा छेड़ दी कि यार ये बताओ जरा…, अपनी बीवी के खाते में मिले 10,000 रुपये का क्या किया? क्यों न उन रुपये से शराब ले आए और मजे करें. ऐसे ही कुछ मतलबी बातें दोस्त कहने लगे. फिर उसने दोस्तों से बताया कि उसकी पत्नी ने अब तक उसे 10,000 रुपये दिये ही नहीं. तब दोस्त उसका मजाक उड़ाने लगे और भड़काने लगे.

बचाने की गुहार लगाती रही

इसके बाद शराब पति शाम को जब घर आया, तो उसने महिला से पैसे की मांग की. लेकिन, महिला ने बताया कि मेरे खाते में पैसे तो आये ही नहीं. मैं कहां से आपको रुपया दूंगी. यदि रुपये मिले रहते तो, शायद दे भी देती. यह बात सुनकर शराबी पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी के साथ पीटने लगा. पत्नी चिल्लाती रही. दरवाजे पर भीड़ जुट गयी. वह लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही. लेकिन, समाज के किसी व्यक्ति ने बचाने तक नहीं आया. महिला को इतना पीटा कि उसे रात को ही घर से जाने को मजबूर कर दिया. महिला ने पति से विनती करती रही कि बस रात यहां गुजारने दें, मैं सुबह बच्चों को लेकर चली जाऊंगी.

लेकिन यह बात सुनकर निर्दयी पति और ज्यादा पीटने लगा. यह सब लोग देख रहे थे, मगर किसी की हिम्मत नहीं थी उसे बचाने की. आखिरकार महिला छोटे से बच्चे को लेकर रात को ही घर से निकल पड़ी. बहुत हिम्मत करके थाना जाने का निश्चय किया. लेकिन, पास में एक फूटी कौड़ी तक नहीं थी. किसी से आरजू विनती कर उसने 500 रुपये उधार लिये और थाने में रिपोर्ट दर्ज करवायी.

इसके उम्मीद थी कि अत्याचारी पति को सजा कानून देगी. लेकिन, पुलिस जांच के नाम पर महिला को टरका दी और महिला विवश होकर अपने मायके चली गयी. वहां जाने पर गांव वालों से ताने भी सुनने पड़े. अब एक बच्चे के साथ जैसे-तैसे वह रह रही है. उसके और बच्चे के पास बदन ढंकने और ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े भी नहीं है. कभी-कभी भूखे पेट भी सोना पड़ता है.

सिलाई-कटाई कर सुसराल में बेटे का भरण-पोषण कर रही.

आज उस सनकी पति ने चारों की जिंदगी बर्बाद कर दी. इस शराबी व्यक्ति की पहली पत्नी से 14 साल का एक बेटा है, जो मां के साथ रहता है. वह सिलाई-कटाई कर बच्चे का पालन-पोषण करती है. और समाज का ताना सुन घुट-घुट कर जीती है. वहीं, दूसरी-तीसरी पत्नी को भी एक-एक साल के बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया. इसके बाद चौथी पत्नी आयी, जिसे भी मारपीट कर रात को घर से निकाल दिया और तलाक ले लिया. पता नहीं कहीं अब वह पांचवीं शादी की तैयारी कर रहा हो.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment